श्रावस्ती: प्रेम में नाकाम होकर प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकोना गांव से एक दर्दनाक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां प्यार में असफल एक युवक और युवती ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान अंकित कुमार और सुषमा राठौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार ने पड़ोस में रहने वाली सुषमा को फोन कर अपने घर बुलाया था, जब उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। दोनों कई घंटे तक कमरे में बंद रहे। जब परिवार के लोग लौटे और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने जबरन गेट तोड़ा। अंदर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए — दोनों की लाशें एक ही फंदे से झूल रही थीं।
गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और किसी कारणवश वे अपने रिश्ते को मुकाम नहीं दे पाए, जिस कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें लव मैरिज का दर्दनाक अंत: पति ने पत्नी का गला रेतकर ली जान












