लखनऊ: बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर — “सिंदूर का बदला आतंकियों के खून से”

लखनऊ: बीजेपी कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर — “सिंदूर का बदला आतंकियों के खून से”, सेना के ऑपरेशन सिंदूर को समर्थन

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर एक बार फिर पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार पोस्टर में लिखा गया है — “सिंदूर का बदला आतंकियों के खून से”, जो हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के प्रति समर्थन और श्रद्धांजलि का प्रतीक माना जा रहा है।

इस पोस्टर को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने बताया कि यह पोस्टर सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को सलाम करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उनका कहना है कि यह संदेश उन वीर शहीदों को समर्पित है, जिनकी कुर्बानी के कारण आज देश गर्व से खड़ा है।

पोस्टर में भारतीय सेना की वीरता को उजागर करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाया गया है। यह अभियान उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

घटना के बाद पोस्टर को देखने वालों की भीड़ जुट रही है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राजधानी में सुरक्षा और राजनीतिक हलचल के बीच यह पोस्टर अब बहस का केंद्र बन गया है।

ये भी पढ़ें प्रेम में नाकाम होकर प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें