सिद्धनाथ आश्रम टहरौली पर प्रेम विवाह हुआ संपन्न,शादी बंधन में बंधा प्रेमी जोड़ा
संवाददाता अनिल कुशवाहा: आज शुक्रवार को समय 4 बजे सिद्धनाथ आश्रम टहरौली पर बड़े ही धूमधाम से प्रेमी जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से एक दूसरे को पुष्प माला पहना साथ जीने मरने की रस्मों के साथ लड़का रोशन पुत्र राजकुमार कुशवाहा निवासी बबीना एवं लड़की खुशबू पुत्री कालीचरण बकुंवा लड़का अपने जीजा मानवेंद्र के यहां रहता था।
लड़की भी अपने जीजा रविन्द्र के यहां पर रहने आई थी दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और यह प्यार में इतना परवान चढ़ा कि प्रेमी जोड़े ने शादी करने की ठान ली और अपने परिजनों को बताया तो सभी ने मिलकर सिद्धनाथ आश्रम टहरौली पर दोनों का विधि विधान पूर्वक प्रेम विवाह संपन्न करा कर वैवाहिक जोड़े को उनके सुखद जीवन की कामना का आशीर्वाद देकर विदा किया।
ये भी पढ़ें खेल के मैदान में लापरवाही की इनिंग्स: केडी सिंह बाबू स्टेडियम को संजीवनी की दरकार












