सावन में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर, जयकारों से गूंजा माहौल

सावन में कांवड़ियों का उत्साह चरम पर, जयकारों से गूंजा माहौल

 संवाददाता योगेंद्र सिंह: एटा.सावन माह के पवित्र अवसर पर शुक्रवार को कांवड़ यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एटा जिला के रेलवे रोड से होकर गुजरते समय भोले के भक्त हर्ष और उल्लास के साथ कांवड़ ले जाते दिखाई दिए। सभी कांवड़िये “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “भोले बाबा की जय” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोग रास्ते में खड़े होकर कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा करते नजर आए।

कांवड़ियों ने बताया कि भोलेनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा ही उन्हें इतनी दूर से यहां खींच लाती है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी धूप या बारिश हो, लेकिन हर साल वे कांवड़ यात्रा जरूर करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन का महीना आते ही नगर में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार हो जाता है और शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें सिद्धनाथ आश्रम टहरौली पर प्रेम विवाह हुआ संपन्न,शादी बंधन में बंधा प्रेमी जोड़ा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें