प्रतापगढ़ पूरे केवल, गोबरी में चल रही श्री देवव्रत महाराज जी की श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर पहुंचे सच्चा बाबा आश्रम के महंत श्री मनोज ब्रह्मचारी जी
संवाददाता अमित शुक्ला
पूरे केवल में चल रही श्री देवव्रत जी महाराज की भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला,आज की पावन कथा में श्री सच्चा बाबा आश्रम के महंत पूज्य संत श्री मनोज ब्रह्मचारी जी महाराज का विशेष पदार्पण हुआ।उनके आगमन से कथा स्थल का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया,श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया,महंत श्री ने अपने आशीर्वचन में धर्म,भक्ति और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को श्रीमद्भागवत कथा के अमृतमय संदेश को जीवन में आत्मसात करने का प्रेरणादायक संदेश दिया।कथा के दौरान भगवान की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन हुआ, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे,पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें होली से पहले यूपी के किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, भारी सब्सिडी पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र












