ग्राम समाज की जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार

ग्राम समाज की जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुमर्रा अंगोथा में प्रशासन द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़िता पिंकी देवी का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशासन ने उनके घर के पास बुलडोजर चला दिया, जिससे परिवार दहशत में आ गया। उनका कहना है कि उन्हें कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई, न ही उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिला।परिवार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। अचानक की गई इस कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई नियमानुसार थी या नहीं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal