गुजरात में टावर से गिरकर हाथरस के युवक की मौत: ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग, अंतिम संस्कार में तनाव

गुजरात में टावर से गिरकर हाथरस के युवक की मौत: ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग, अंतिम संस्कार में तनाव

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। जिले के नगला तंदुला गांव के 21 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र निरंजन सिंह की गुजरात के जामनगर में टावर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गुजरात पुलिस ने शव हाथरस भेजा, जहां गाँव में कोहराम मच गया।

टावर पर काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक ठेकेदार संदीप समेत तीन युवकों को जामनगर में टावर का काम कराने ले गया था। संदीप पिछले डेढ़ साल से उसी काम से जुड़ा था। करीब एक माह पहले वह कुछ दिनों के लिए गांव आया था और फिर काम पर लौट गया था। सोमवार को काम के दौरान वह अचानक टावर से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अंतिम संस्कार के दौरान भड़का आक्रोश

शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन ठेकेदार या उसके किसी प्रतिनिधि के नहीं पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो गए। ग़ुस्साए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और जोरदार मांगें उठाईं—

ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए

परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

इसको लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस और नेताओं की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

सूचना पर हाथरस गेट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। इसी दौरान बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर भी पहुंचे और परिवार को समझाया। काफी मशक्कत के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

फरवरी में होने वाली थी बहन की शादी

संदीप अविवाहित था और अपने पिता का इकलौता बेटा था। फरवरी में उसकी बहन की शादी तय थी। बेटे की अचानक मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की