मैनपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के घर लौटने पर हुआ खुलासा

मैनपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के घर लौटने पर हुआ खुलासा

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू अग्रवाल गली नंबर-3 में बुधवार देर शाम एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पूनम देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। धर्मेंद्र कुमार सिंह रंग-पुताई का कार्य करते हैं। बताया गया कि बुधवार शाम वह काम खत्म कर घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा, जिस पर पूनम देवी ने उनसे दुकान से चाय पत्ती, दूध और चीनी लाने को कहा। धर्मेंद्र सामान लेने के लिए बाजार चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पूनम देवी कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal