बस सेवा अनूपशहर दिल्ली संचालित करने के संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम को सौंपा ज्ञापन

मलकपुर मेरठ बुलंदशहर मुरादाबाद बस सेवा को बस अड्डा इंचार्ज द्वारा समय न दिए जाने व 5:00 बजे से बस सेवा अनूपशहर दिल्ली संचालित करने के संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बुलंदशहर को क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने नेताओं के साथ सौंपा ज्ञापन, शुक्रवार को बुलंदशहर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम परमानंद के वर्कशॉप स्थित कार्यालय पहुंचकर मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ व जिला कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने नेताओं के साथ पहुंच कर बस स्टैंड अनूपशहर के इंचार्ज द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत करते हुए जिनमें मेरठ से बाया बुलंदशहर,आनंद बिहार, अनूपशहर, मलकपुर संचालित बस सेवा को प्रातः 7:15 बजे समय न देने व संचालित मुरादाबाद बाया अनूपशहर बुलंदशहर संचालित बस सेवा को अनुपशहर स्टैंड पर समय न दिए जाने व पूर्व में हमारे द्वारा प्रातः 5:00 बजे अनूपशहर से दिल्ली बस सेवा प्राइवेट टैक्सी संचालकों को लाभ दिए जाने के लिए समय-समय पर बंद किए जाने व तत्कालीन जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा हमारी शिकायत पर बस सेवा को तत्काल संचालित करने के निर्देश के बाद भी बस सेवा के वर्तमान में बंद होने व रोडवेज बस स्टैंड अनूपशहर से बुलंदशहर व अलीगढ़ को टैक्सी में एक वाहनों के भरे जाने व स्टेशन इंचार्ज की भूमिका बताते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद को पत्र देकर शिकायत करते हुए जांच की मांग की जिस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा शिकायत की जांच कर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जबकि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद से पूर्व में भी बस स्टैंड इंचार्ज अनूपशहर की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी जिसका समाचार समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ था लेकिन वर्तमान में भी निजी हितों के स्वार्थ की पूर्ति एवं अवैध वसूली की आरोपी के चलते परिवहन व्यवस्था में सुधार न होने पर मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ व जिला कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी ज्ञापन में क्षत्रिय महासभा के संरक्षक व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी आदि लोग सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें अवैध प्लाटिंग पर केडीए का चला बुलडोज़र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें