गैंसड़ी विधानसभा 292 से एमआईएम ने हकीमुल्लाह खान उर्फ लाला भाई को बनाया प्रत्याशी

गैंसड़ी विधानसभा 292 से एमआईएम ने हकीमुल्लाह खान उर्फ लाला भाई को बनाया प्रत्याशी

संवाददाता शहंशाह जिला बलरामपुर

बलरामपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) ने गैंसड़ी विधानसभा सीट संख्या 292 से हकीमुल्लाह खान उर्फ लाला भाई को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। हकीमुल्लाह खान उर्फ लाला भाई लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे।
एमआईएम कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हकीमुल्लाह खान क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पहचान है। इस मौके पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें