प्रतापगढ़ थाना कुण्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा युवक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
संवाददाता अमित शुक्ला
इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पंजीकृत गुमशुदगी के प्रकरण में गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद किया गया है। थाना कुण्डा, 01.02.2026 को माँ वैष्णो कॉलोनी निवासी एक आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि उनका पुत्र (उम्र लगभग 24 वर्ष) 31.01.2026 को घर से एटीएम से पैसा निकालने हेतु गया था, जो वापस घर नहीं आया। परिजनों द्वारा बताया गया कि गुमशुदा युवक अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गया था। उक्त सूचना पर थाना कुण्डा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की गई तथा गुमशुदा की तलाश हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।
03.02.2026 को थाना प्रभारी कुण्डा श्री मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में उ0नि0 श्री चंद्रबली सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए गुमशुदा युवक को जनपद रायबरेली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी उपरांत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाना कुण्डा पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
ये भी पढ़ें जिले में सडक़ सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया












