मनरेगा मजदूरों का अधिकार, भाजपा की खैरात नहीं ! प्रज्ञा गौड़

मनरेगा मजदूरों का अधिकार, भाजपा की खैरात नहीं ! प्रज्ञा गौड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर क्षेत्र के गांव किशनपुर ठकुरान में मनरेगा संग्राम चौपाल के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खाटू श्याम आश्रम के महंत व संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया ,जिसमें बिरौली न्याय पंचायत से जुड़े मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर सम्मिलित हुए मनरेगा संग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ ने वर्तमान केंद्र सरकार को तानाशाह बताते हुए हाल ही में मनरेगा योजना को खत्म करने की साजिश के साथ-साथ नए बिल में मजदूरों के हिट पर कोठारा घाट करने का आरोप लगाते हुए राज्यों पर 40% का अतिरिक्त बल डालकर मनरेगा योजना में हुए पिछले वर्षों में भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप लगाते हुए सभी मजदूरों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लोकसभा में लड़ी गई लड़ाई को वर्तमान में सड़क से संसद तक लड़े जाने में उनके साथ देकर मनरेगा को वापस लाने का आह्वान किया उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 जनवरी से 25 फरवरी तक मनरेगा बचाने के लिए प्रदेश भर के साथ-सा द जनपद बुलंदशहर में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में चल रही चौपाल के माध्यम से मजदूरों से कांग्रेस की मुहिम में जोड़कर होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव व दिल्ली में हल्ला बोल को सफल कर मनरेगा बचाने को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ व राहुल गांधी जी के साथ खड़े होने का आह्वान किया।

बैठक में प्रवेश सिंह राघव राजेंद्र सिंह सतेंद्र सिंह प्रतिवेंद्र सिंह हरिंदर सिंह जाटव सत्येंद्र सिंह जाटव मालती देवी आदि दर्जनों लोग सम्मिलित हुए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें