विवाद में छोटे भाई पर हमला और बड़े भाई के परिवार पर हुआ मुकदमा

विवाद में छोटे भाई पर हमला और बड़े भाई के परिवार पर हुआ मुकदमा

(गम्भीर रूप से घायल दिनेश का जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी।)

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सिद्धार्थनगर।

जमीनी विवाद ने एक परिवार को हिंसा के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के नगर पंचायत बढ़नी अन्तर्गत वार्ड गौला बाजार में बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में छोटे भाई को हाथ, चेहरे और सिर में गम्भीर चोटें आयी हैं, जिनका उपचार जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित की पत्नी रजनी अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़ित रजनी ने बताया कि रविवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके पति दिनेश पर जेठ दुर्गेश, जेठानी पूनम, भतीजा निखिल और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने डण्डों और लात-घूसों से दिनेश को बुरी तरह पीटा, जिससे वह मौके पर गिर पड़े। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। परिजन घायल को अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ढेबरूआ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal