खेल प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास – जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान
(नडौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता रही किंग इलेवन नड़ौरा।)
संवाददाता पवन सूर्यवंशी सिद्धार्थनगर।
विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत लुचुईया टोला नडौरा गांव के खेल मैदान में आयोजित नडौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में किंग इलेवन नड़ौरा ने जहीर एलेवेन अलीगढ़वा को करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जहीर इलेवन अलीगढ़वा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 07 विकेट खोकर पर 85 रन बनाया। जहीर इलेवन अलीगढ़वा टीम के रिंकू पाल ने शानदार 31 रनों की पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग इलेवन नड़ौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 08 ओवर में 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम की ओर से आमिर ने 29 रन, जबकि कृष्णा यादव उर्फ छोटू ने 19 रन बनाने के साथ ही 03 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट ऑलराउण्ड प्रदर्शन के लिए कृष्णा यादव उर्फ छोटू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम जहीर इलेवन अलीगढ़वा के कप्तान जहीर को ट्रॉफी के साथ ₹8000 नकद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम किंग एलेवेन नड़ौरा के कप्तान अमित उपाध्याय को ट्रॉफी के साथ ₹16000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से हार-जीत की परवाह किए बिना खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एण्ड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय एवं संजय मिश्रा रहे। कमेटी अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय एवं कमेटी सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, रुपेश त्रिपाठी, स्कंद, सुन्दरम, साईराज, कालीचरन, इन्द्रजीत सहित अन्य सदस्यों ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा, सन्तोष पासवान, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शिवशक्ति शर्मा, समेत मीडिया कर्मी एवं राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अश्विनी मिश्रा, कुबेर नाथ उपाध्याय, कालीचरन, अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।












