नूरवाला और समालखा में जल्द बनेंगे आधुनिक लेबर चौक, श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात

नूरवाला और समालखा में जल्द बनेंगे आधुनिक लेबर चौक, श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कल्याणकारी कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पानीपत और समालखा में दो नए लेबर चौक स्थापित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने बताया कि नूरवाला और समालखा मंडी में लेबर चौकों का निर्माण किया जाएगा, जहां श्रमिकों के लिए सुविधा सम्पन्न ढांचा तैयार किया जाएगा। इन लेबर चौकों पर शौचालय, पेयजल, आधुनिक बस क्यू शेल्टर जैसे मजबूत शेड तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे दैनिक श्रमिकों को बेहतर माहौल मिल सके। डॉ. दहिया ने बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नए लेबर चौक न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य-स्थल होंगे, बल्कि श्रमिकों के लिए सम्मानजनक वातावरण भी प्रदान करेंगे। भीषण गर्मी, बारिश और सर्दी को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से टिकाऊ शेड तैयार किए जाएंगे। उपायुक्त ने श्रम विभाग को लेबर चौक निर्माण की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचने वाले श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय अत्यंत आवश्यक हैं तथा इन्हें प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य योजना को जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडिशनल निगम आयुक्त विवेक चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीआरओ कनब लाकड़ा, उप निदेशक डी.पी. सिंह, एसडीओ सूबे सिंह, अजय सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया