एटा नवोदय विद्यालय के पास सड़क हादसा: भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल।

एटा नवोदय विद्यालय के पास सड़क हादसा: भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल।

संवाददाता अमन अहमद।

एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगला बीच, फिरोजाबाद से सकीट की ओर जा रहे मामा-भांजे की बाइक नवोदय विद्यालय के पास अचानक सड़क पर आई भैंस से टकरा गई। जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार भांजा रईस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा शौकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शौकत अली को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल को सिर समेत शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर मवेशियों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर मवेशियों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal