थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता, फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता, फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिस पर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद हुए। बताया गया कि आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय थीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया प्रचलित है।

इस कार्रवाई से जहां पीड़ित पक्ष ने राहत जताई है, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यवाही को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal