बाघराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हजारी इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसते हुए प्रतापगढ़ की बाघराय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है। उस पर जनपद के महेशगंज थाने में गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। बाघराय पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
फिलहाल पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।












