पट्टी द्वितीय से मैदान में उतरे मुजाही वाले सतीश सिंह, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

पट्टी द्वितीय से मैदान में उतरे मुजाही वाले सतीश सिंह, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ

पट्टी। जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर पट्टी द्वितीय क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुजाही गांव से सतीश सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं ज़ोर पकड़ने लगी हैं। क्षेत्र में उनका नाम तेजी से उभर रहा है और जनसमर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सतीश सिंह की सादगी, मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के प्रति सक्रियता को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांव-गांव हो रही चर्चाओं में उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिससे राजनीतिक समीकरण भी बदलते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सतीश सिंह लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े रहे हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि पट्टी द्वितीय में उन्हें एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।
चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही यह तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सतीश सिंह का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा, जिससे जिला पंचायत चुनाव में मुकाबला और रोचक हो जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें