थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा ठगी के 35 लाख रूपये नगद हडप लेना के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना से सम्बन्धित 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद ।

थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा ठगी के 35 लाख रूपये नगद हडप लेना के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना से सम्बन्धित 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक 22.02.2026 को थाना मुरादनगर पर वादी ने तहरीर दी कि अभियुक्त फुरकान पुत्र अजीज खान निवासी मदीना मस्जिद के पास तिरया निजावत बरेली व अन्य अज्ञात द्वारा धोखाधडी कर वादी के 35 लाख रूपये नगद हडप लेना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल सुसंगत धारा 318 (4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2)/61 (2) बी0एन0एस0 की बढौत्तरी की गयी तथा दिनांक 01.03.2026 को 02 अभियुक्तों

1. फुरकान पुत्र अजीज खान निवासी वार्ड न० 4 कस्बा ठिरिया निजावत खा थाना कैंट जिला बरेली उम्र करीब 52 वर्ष

2. विनोद चौहान पुत्र स्व० श्री ओम प्रकाश निवासी थाना मनसोर पार्क जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनके कब्जे से 10 लाख 50 हजार रूपये बरामद हुए थे। आज दिनांक 26.03.2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त दयाराम उर्फ विकास पुत्र दुली सिंह निवासी ग्राम देहरी जुम्मन थाना कांठ जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना से संबंधित ठगी के 06 लाख 45 हजार रूपये बरामद हुये। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 फरवरी को मेरठ रोड पर 35 लाख रुपयों की ठगी की थी यह उसी ठगी का पैसा है। मैंने फुरकान व रामविलास के कहने पर अपने दोस्तों रवि प्रताप ठाकुर दीवान जी जो कि बिजनौर कोतवाली में नियुक्त हैं और राजेश मीणा पुत्र मक्खन लाल निवासी ग्राम सावलपुर थाना अजीतगढ़ जिला जयपुर राजस्थान व संजय मीणा पुत्र रूपचंद्र मीणा निवासी धाढी जोधा वाली ग्राम हीरापुर थाना अजीतगढ़ जिला जयपुर राजस्थान के साथ काली स्कार्पिओ गाड़ी जिसका नंबर 24BH3887A से आकर ठगी की थी। ठगी के 35 लाख में से मुझे 16 लाख रुपया मिला था

और 01 लाख रुपया रामविलास को मिला था। मैंने 16 लाख में से 03-03 लाख रुपये रवि प्रताप दिवान जी, संजय और राजेश को दिये थे तथा मेरे हिस्से में 07 लाख रुपये आए थे उसमें से जो बचा हुआ पैसा है वो आपने बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
दयाराम उर्फ विकास पुत्र दुली सिंह निवासी ग्राम देहरी जुम्मन थाना कांठ जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 33 वर्ष।

वांछित अभियुक्तों का नाम व पता-

1. रवि प्रताप ठाकुर पता अज्ञात ।

2. राजेश मीणा पुत्र मक्खन लाल निवासी ग्राम सावलपुर थाना अजीतगढ़ जिला जयपुर राजस्थान । 3. संजय मीणा पुत्र रूपचंद्र मीणा निवासी धाढी जोधा वाली ग्राम हीरापुर थाना अजीतगढ़ जिला जयपुर राजस्थान ।

4. रामविलास पता अज्ञात ।

बरामदगी का विवरण-
घटना से संबंधित ठगी के 06 लाख 45 हजार रूपये बरामद । आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थाना मुरादनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया