मूसलाधार बारिश में उजड़े आदिवासी परिवार, सहारा बने डॉ. कुंवर विजय शाह
ख़ास रिपोर्ट: मुकेश पटेल देवास। जिले के खीबनी अभ्यारण्य क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते दर्जनों आदिवासी परिवारों की झोपड़ियां धराशायी हो गईं। इस आपदा में कई परिवार बेघर हो गए, जिनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की ओर से पीड़ितों के प्रति संवेदना और सरकार का संदेश पहुंचाया।

मंत्री डॉ. शाह ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल 52 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घटना की विवेचना कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए ताकि आगे की स्थायी सहायता और पुनर्वास की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
डॉ. शाह ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी और आदिवासी समुदाय को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें MP: सड़क की जर्जर हालत को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, जल्द सुधार का मिला आश्वासन












