Etah: कार हादसे में PRD जवान की मौत, तेरहवीं में जा रहे थे परिजन

कार हादसे में PRD जवान की मौत, तेरहवीं में जा रहे थे परिजन

संवादाता काव्यांश रावत  एटा थाना मारहरा क्षेत्र अंतर्गत गांव मेहनी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार परिजन अलीगढ़ के लक्ष्मणपुर गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होने जा रहे थे।

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कुतबपुर निवासी ओसान पुत्र रामचंद्र (उम्र लगभग 50 वर्ष) कार में सवार होकर अपने अन्य परिजनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल पीआरडी जवान को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। इलाज के दौरान ओसान की मौत हो गई।

जैसे ही मौत की खबर परिवार तक पहुँची, घर में कोहराम मच गया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें MP: मूसलाधार बारिश में उजड़े आदिवासी परिवार, सहारा बने डॉ. कुंवर विजय शाह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें