Etah: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

एटा में रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संवादाता अमन अहमद. एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला के बैग से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। फिरोजाबाद के थाना रजावली की रहने वाली सुमित्रा, पत्नी सोनू कुमार, शनिवार को वसुंधरा स्थित अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। उन्होंने अपना बैग रोडवेज बस के बोनट के पास रख दिया था।

अवागढ़ चौराहे से एक महिला और एक छोटा बच्चा बस में चढ़े और वहीं बैठ गए, जहां सुमित्रा का बैग रखा हुआ था। ससुराल पहुंचने पर सुमित्रा ने जब बैग की जांच की, तो उसमें से सोने की चेन और दो अंगूठियां गायब थीं।

पीड़िता ने इस संबंध में अवागढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी बस में किस स्थान पर हुई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बस में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें Etah: कार हादसे में PRD जवान की मौत, तेरहवीं में जा रहे थे परिजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें