एटा में कुत्ते-बंदर कर रहे रोज 150 लोगों पर हमला

गर्मी और उमस से जानवरों में बढ़ी हिंसक प्रवृत्ति, एटा में कुत्ते-बंदर कर रहे रोज 150 लोगों पर हमला

संवादाता अमन अहमद: एटा। भीषण गर्मी और उमस ने शहर में इंसानों के साथ-साथ जानवरों के व्यवहार को भी प्रभावित कर दिया है। एटा शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में कुत्ते और बंदर इन दिनों हिंसक हो गए हैं। रोजाना करीब 150 लोग इन जानवरों के हमलों में घायल हो रहे हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज के टीके लगवाने पड़ रहे हैं। बीते महीने तक यह संख्या प्रतिदिन 100 से भी कम थी।

बच्चे सबसे अधिक हो रहे शिकार

घायलों में बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। अरुणा नगर, होली मोहल्ला, किदवई नगर, प्रेम नगर जैसे इलाकों में कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पशुपालन विभाग ने दी चेतावनी

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि बारिश और उमस के कारण बंदर ठिकाने की तलाश में उग्र हो जाते हैं, वहीं कुत्ते भी अत्यधिक गर्मी के कारण चिड़चिड़े होकर हमला कर बैठते हैं।

पीड़ितों की आपबीती:

“मंदिर में पूजा के दौरान बंदरों ने किया हमला”

> “दो दिन पहले मैं छत पर बने मंदिर में पूजा कर रही थी, तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया और हमला कर दिया। किसी तरह कमरे में घुसकर जान बचाई।”  पूजा चौहान, सेंथरी

“रात में कुत्ते राहगीरों पर करते हैं हमला”

“रात के समय मोहल्ले में घूमते कुत्तों का झुंड राहगीरों को परेशान करता है। कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन को इन्हें पकड़वाना चाहिए।” तन्मय गुप्ता, प्रेम नगर

ये भी पढ़ें Etah: रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें