एटा: नगला बरी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

एटा: नगला बरी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सतीश चंद्र पुत्र राम सिंह, निवासी एका, थाना एका, फिरोजाबाद और विवेक कुमार पुत्र अजव सिंह, निवासी अलीपुर, थाना कासगंज, जनपद कासगंज के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें 5000 जूनियर स्कूल बंदी के फैसले पर जताया विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें