प्रतापगढ़ में शिक्षा की नई इबारत, मदरसों के बच्चों को मिला डिजिटल भविष्य
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वेलफेयर सोसायटी, कोहंडौर (प्रतापगढ़) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर वितरण कार्यक्रम सोमवार, 02 फरवरी 2026 को पूरी भव्यता और सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम H.U. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरौली, प्रतापगढ़ में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिले की प्रशासनिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम. तनवीर अहमद और नायब तहसीलदार आनंद यादव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं, साहित्य जगत से अर्पित सर्वेश (लेखक/कवि) और सहज़ादा कलीम (शायर) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजकुमार मिश्रा (एस.आई. कोहंडौर), अंसार सर (आई.टी. एक्सपर्ट), अखिलेश श्रीवास्तव (ए.जी.ए.), दलवीर सिद्दीकी (एडवोकेट), उदय प्रताप सिंह एवं विजय प्रताप सिंह जैसे गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक मदरसों को कम्प्यूटर प्रदान किए गए, जिससे मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को डिजिटल, तकनीकी और आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस अभिनव पहल की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की और इसे समय की मांग बताया।यह कार्यक्रम संस्था के प्रबंधक एवं समाजसेवी हबीबुर्रहमान जी के मार्गदर्शन में तथा संस्था अध्यक्ष एडवोकेट अज़ीम उल्ला जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अपने प्रेरणादायी संबोधन में अध्यक्ष अज़ीम उल्ला जी ने कहा कि “आज के युग में कम्प्यूटर शिक्षा के बिना प्रगति की कल्पना अधूरी है। मदरसों के बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना हमारा संकल्प है।”कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कयामुद्दीन जी, मौलाना शोएब नदवी जी के मार्गदर्शन में मौलाना जिल्लुर्रहमान जी, मौलाना सलमान जी, मौलाना अमीकुर्रहमान जी, मौलाना गुलहसन जी, मौलाना कौसर जी, हाफिज मुर्तजा जी, मौलाना इज़हार जी, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट आमिर खान सहित बड़ी संख्या में धर्मगुरु, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।वक्ताओं ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी, सराहनीय और समाज को नई दिशा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक आधुनिक शिक्षा की रोशनी पहुंचाई जा सके।
ये भी पढ़ें राजा भैया की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनसत्ता दल’ बनी जनता की मजबूत आवाज़












