बेमेतरा में सड़क निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन

बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बेमेतरा में सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

 बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के प्रयास से होगा नगर का विकास

 बेमेतरा: नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वार्ड 13 और वार्ड 16 में बी टी सड़क निर्माण के लिए 11 लाख का किया भूमिपूजन।

बेमेतरा पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बेमेतरा नगर में विकास कार्यों को दिशा प्रदान करते अधोसंरचना मद से दो वार्डो में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया है।विधायक के प्रयास से अधोसंरचना मद से बनने वाली सड़क की लागत 11 लाख रुपए की होगी। सड़क निर्माण होने से यहां के रहवासी नागरिकों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।

विजय सिन्हा ने कहा यह निर्माण कार्य बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के प्रयास से नगर की अधोसंरचना फंड द्वारा नगर के विकास के लिए किया जा रहा है।हम बेमेतरा विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

जहां से भी मिले फंड की व्यवस्था होगी, हम व्यवस्था लेकर बेमेतरा में विकास कार्य करेंगे। जिसकी शुरूआत अभी दो वार्डो में सड़क बनाने के लिए भूमिपूजन से हुआ है।

आज के भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सभापति पंचू साहू,विकास तम्बोली, महेश साहू, आकीब मलकानी, लक्की साहू,रीता पांडेय सहित पालिकाअधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मासिक धर्म के कारण व्रत न रख पाने पर युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें