विकास खंड अनूपशहर की ग्राम पंचायत मलकपुर में प्रशासक बानो बेगम की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन बुलंदशहर
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा,बुलंदशहर क्षेत्र
बुलंदशहर जनपद के विकास खंड अनूपशहर की ग्राम पंचायत मलकपुर में शुक्रवार 5 जून को प्रशासक बानो बेगम और ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।। बुलंदशहर जनपद के विकास खंड अनूपशहर की ग्राम पंचायत मलकपुर में शुक्रवार 5 जून को प्रशासक बानो बेगम और ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान बंटी सिंह, निजाम खां, राशन विक्रेता रविन्द्र सिंह, रिहाना बेगम और समूह सखी सुश्री सोनी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत मलकपुर में सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की मूल भावना के अनुरूप संचालित की जा रही समस्त सरकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित जनसमूह को बिंदुवार विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि ग्रामीण इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।












