नोएडा के दादरी पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार किए, चोरी के आभूषण, बाइक और अवैध हथियार बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दादरी/गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना दादरी पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं स्नैचिंग के आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर रूपवास बाईपास के पास से हैप्पी और नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन कुंडल, एक नाक की लोंग (पीली धातु), घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP14FE6797), एक तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।पूछताछ में मुख्य आरोपी हैप्पी ने बताया कि उसने अपने साथी नरेंद्र के साथ मिलकर करीब 15–20 दिन पहले दोलतराम कॉलोनी और तुलसी विहार क्षेत्र में दो महिलाओं से स्नैचिंग की थी। इसके अलावा 2–3 दिन पहले चिटहैरा रोड पर एक महिला से दो कुंडल और नाक की लोंग छीनी थी। आरोपियों ने बताया कि एक कुंडल बेचकर रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि बाकी आभूषण बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में हैप्पी (30 वर्ष) निवासी ग्राम सहारा, थाना निवाड़ी, गाजियाबाद (वर्तमान पता कस्बा दादरी) तथा नरेंद्र (32 वर्ष) निवासी राम पार्क, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना दादरी में स्नैचिंग एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












