मीरा भवन में ODOP टूलकिट वितरण समारोह, कारीगरों को मिला सशक्तिकरण का संबल

प्रतापगढ़।मीरा भवन में ODOP टूलकिट वितरण समारोह, कारीगरों को मिला सशक्तिकरण का संबल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ के मीरा भवन में एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) टूलकिट वितरण समारोह” का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को टूलकिट वितरित किए गए।यह आयोजन स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल के माध्यम से न सिर्फ पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग श्री एस. एस. रावत, सहायक आयुक्त उद्योग श्री जे. एन. यादव, मंच संचालक श्री एनाम सिद्दीकी, सहायक प्रबंधक श्री अजय कुमार शर्मा, क्लर्क श्री लइक अहमद एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री ऋषिराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मायके आई विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान; पति ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें