14 जनवरी को नगर निगम द्वारा 3 स्थानों पर जल सुनवाई का आयोजन किया

14 जनवरी को नगर निगम द्वारा 3 स्थानों पर जल सुनवाई का आयोजन किया

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों के साथ किया शिविर स्थल का निरीक्षण

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु बुधवार 14 जनवरी को नगर निगम द्वारा शहर के 3 स्थलों जिसमें बुधवारिया पानी की टंकी, चकोर पार्क पानी की टंकी एवं चामुंडा माता मंदिर पीएचई कार्यालय पर जल सुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया जिसमें नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई गई जिसका निश्चित समय अवधि में निराकरण किया जाएगा इस दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा चकोर पार्क स्थित पानी की टंकी शिविर स्थल पर पहुंचकर शिविर में उपस्थित नागरिकों से चर्चा की गई एवं कहा कि आपके द्वारा पेयजल से संबंधित जो भी शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा
जल सुनवाई में निम्नलिखित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है जिसमें
पेयजल लीकेज से संबंधित समस्याएं, नल कनेक्शन से संबंधित समस्याएं, बोरवेल से संबंधित समस्याएं, हैंडपंप से संबंधित समस्याएं, जल नमूना संग्रह (पानी की गुणवत्ता जाँच हेतु) इत्यादि समस्याओं का समाधान किया जाएगा
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, भाजपा महामंत्री श्री आनंद खींची, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि श्री सतीश राठौर एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें