महाशिवरात्रि पर पुष्पलोचन महादेव धाम तिवारीपुर में भव्य मेला रुद्राभिषेक से होगा शुभारंभ

महाशिवरात्रि पर पुष्पलोचन महादेव धाम तिवारीपुर में भव्य मेला रुद्राभिषेक से होगा शुभारंभ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तिवारीपुर स्थित पुष्पलोचन महादेव धाम में गुरुवार को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार प्रातःकाल विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर मेले का शुभारंभ होगा, जिसके बाद दिनभर भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जहाँ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।आयोजकों के अनुसार यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और इस वर्ष महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर की तैयारी जोरो से भक्तों की भीड़ का सैलाब के लिए पुख्ता इंतजाम, मंदिर परिषद।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal