आज, 14 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 10:50 बजे से गाजियाबाद के संजय नगर K ब्लॉक में हनुमान चालीसा के साथ हिंदू सम्मेलन आरम्भ हुआ।

आज, 14 फरवरी 2026, शनिवार प्रातः 10:50 बजे से गाजियाबाद के संजय नगर K ब्लॉक में हनुमान चालीसा के साथ हिंदू सम्मेलन आरम्भ हुआ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशीएनसीआर

हनुमान चालीसा का पाठ बहन ज्योत्सना जी, रमा जी, निर्मला जी, निधि जी और उनकी टीम ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय कवयित्री बहन निवेदिता शर्मा जी ने ओजपूर्ण कविता पाठ किया आगन्तुक अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। श्रीमान पवन सिन्हा जी (आध्यात्मिक गुरु), का स्वागत श्रीमान शांति स्वरूप शौरी जी (हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष) व श्रीमान ओम दत्त कौशिक जी ने किया।। कुमारी क्षमा शर्मा जी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री), का स्वागत बहन स्मृति जी और बहन निर्मला जी ने किया ।पूज्य अरविंद जी ओझा (कथा व्यास) का स्वागत श्रीमान गंगा शरण मुदगल जी, श्रीमान सतीश पुरी जी और श्रीमान नवीन गोयल जी ने किया शामिल थे। श्रीमान शांतिस्वरूप शौरी जी का स्वागत श्रीमान विनोद कुमार जी कोषाध्यक्ष ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया और दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, इसके बाद श्रीमान पवन सिन्हा जी का सारगर्भित उद्बोधन हुआ। फिर, हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का परिचय कराया गया, इसके बाद, छोटी सी बिटिया साक्षी गुप्ता जी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य हुआ। श्रीमान रवि दत्त जी की टोली द्वारा वेद मंत्रों का सुंदर उच्चारण किया गया। इसके बाद सुश्री क्षमा शर्मा जी द्वारा ओजपूर्ण उद्बोधन हुआ। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने तलवार का प्रदर्शन किया, साथ ही आर्यवीर दल के नौजवान भाई-बहनों ने दंड अर्थात लाठी का संचालन व प्रदर्शन किया। पूज्य अरविंद जी ओझा जी ने समाज को लव जिहाद और अन्य विधर्मी कुकृत्यों के बारे में जागरूक किया। श्रीमान शांति स्वरूप शौरी जी ने अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया और सभी का आभार प्रदर्शन किया। अंत में मंच संचालक श्रीमान अनिल भारती जी ने देशभक्ति उद्घोष व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।

कार्यक्रम समाप्ति पर सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने भोजन और जूस का प्रसाद ग्रहण किया। 800 श्रोता मौजूद रहे
निवेदक मृदुल प्रणाम सहित राजेंद्र
महानगर सह प्रचार प्रमुख

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया