एटा में नव वर्ष 2026 पर काली मंदिर एटा में कांग्रेस नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश
संवाददाता योगेंद्र सिंह : नव वर्ष 2026 के अवसर पर काली मंदिर, एटा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “मोहब्बत की दुकान, भाईचारे का निशान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में बैठे श्रद्धालुओं व साधु-संतों को चाय व बिस्किट वितरित कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एटा के अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन, भोले गंगा सहाय लोधी (प्रदेश उपाध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस), सुरेंद्र सिंह यादव (एटा शहर कोऑर्डिनेटर), संदीप प्रतिहार, सुरेंद्र कुमार सविता (जिला महासचिव) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश और समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से ही संभव है। उन्होंने लोगों से नफरत छोड़कर प्रेम और एकता के रास्ते पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान “हिंदू–मुस्लिम भाई-भाई” और “नफरत छोड़ो, मोहब्बत जोड़ो” जैसे संदेशों के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अंत में सभी ने एक स्वर में “जय कांग्रेस” का नारा लगाया।
ये भी पढ़ें नई दिल्ली | 1 फरवरी 2026 से सिगरेट-तंबाकू पर भारी टैक्स, कीमतों में बढ़ोतरी तय












