मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन की अनोखी पहल, बच्चों के साथ जुडेगा मानवीय रिश्ता।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के तहत, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने महिदपुर जनपद के खेड़ा खजुरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा कर एक संवेदनशील पहल की है। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर बच्चों से बातचीत की और उनकी दिनचर्या को करीब से समझने का प्रयास किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने बच्चों से उनके नाम, पढ़ाई, पसंदीदा खेल, रंग और उनके अपने भविष्य के सुनहरे सपनों के बारे में चर्चा की। जिससे माहौल आत्मीय और आनंदमय हो गया। बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक अपने विचार सांझा किए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास की शुरुआती कड़ी है। जहां शिक्षा और पोषण उनकी नीवं को मजबूत करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की, इसी के साथ वर्ष 2018-19 में बने आंगनबाड़ी भवन के फर्श में गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर एसडीएम महिदपुर श्री राजेश बोरासी को जांच के निर्देश भी दिए। अधिकारियों द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ बिताए गए यह पल, अधिकारियों के लिए भावुक रहे।












