थाना मसूरी कमिश्नरेट गाजियाबाद मसूरी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक 315 को और तमंचा मोटरसाइकिल बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नाहल मसूरी दिनांक 03/01/2026थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद।
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुश्री लिपि नागराज द्वारा बताया गया
आज दिनांक 03/01/2026 को थाना मसूरी पुलिस नाहल जेल रास्ते पर बंबे के पास मसूरी की तरफ जाने वाले तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक सवार मसूरी की तरफ जेल नाहल रोड की ओर तिराहे की तरफ आता हुआ दिखाई दिया पुलिस पार्टी द्वारा जिसे रुकने का इशारा किया गया

तो उसके द्वारा बाइक न रोक कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया तथा बाइक मोडकर भागने लगा
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अबरार पुत्र अनवार निवासी ग्राम पिपलैडा थाना धौलाना जनपद हापुड बताया।
अभियुक्त के विरुद्ध करीब दो दर्जन लूट,गैंगस्टर, चोरी आदि के मुकदमे अलग अलग थानों में पंजीकृत हैं।
अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का नाम व पता
अबरार पुत्र अनवार निवासी ग्राम पिपलैडा थाना धौलाना जनपद हापुड उम्र करीब 35 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
01 तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
01 बाइक स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना मसूरी पुलिस टीम ।
ये भी पढ़ें थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वाँछित को किया गिरफ्तार












