बकाया फीस मांगने पर मारपीट व गला दबाने का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

बकाया फीस मांगने पर मारपीट व गला दबाने का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। जनपद के थाना दिलीपपुर क्षेत्र में बकाया फीस मांगने को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दिनांक 19 फरवरी 2026 को ग्राम बिबिया करनपुर थाना कंधई निवासी वादी ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी बकाया फीस की मांग की, तो वासिब अली व इरफान पुत्रगण आशिक अली निवासी ग्राम सोनाही थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/333/131 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी को भेजा गया जेल
मामले की विवेचना के दौरान दिनांक 24 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक अनुपम पटेल थाना दिलीपपुर द्वारा नामजद अभियुक्त मो. वासिब पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम सोनाही थाना दिलीपपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जिला कारागार प्रतापगढ़ भेज दिया गया।
पुलिस टीम
उ0नि0 अनुपम पटेल मय हमराह
थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस के अनुसार शेष नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें