सरकार का एक वर्ष उपलब्धियों से भरा: पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया बोले — “सरकार का एक साल बेमिसाल”
जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)
पानीपत, 17 अक्टूबर — हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उपायुक्त ने गिनाईं योजनाएं और दी दीपावली की शुभकामनाएं
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
उपायुक्त ने उल्लेखित योजनाओं में लाडो लक्ष्मी योजना, एस.सी. वर्ग कल्याण योजना, युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, शामलात भूमि पर मालिकाना हक, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, ग्रामीण आवास योजना, सभी फसलों पर एमएसपी, मुफ्त डायलिसिस सुविधा, गंभीर बीमारियों के मरीजों को 3000 रुपये पेंशन, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी कर्मचारियों को 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर शामिल होने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने 48 चुनावी संकल्पों को पूरा करने की दिशा में भी कार्य किया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार का संबोधन
मुख्य अतिथि पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह एक वर्ष सिर्फ उपलब्धियों का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास का वर्ष रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग के लिए योजनाएँ लागू की हैं और यह वर्ष हरियाणा की विकास यात्रा का स्वर्णिम अध्याय साबित होगा।
कार्यक्रम में जनसमर्थन
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संदेश के दौरान सभागार में कई बार तालियाँ गूंजीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की नीतियों की सराहना की और प्रदेश की प्रगति में सहभागिता का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें धनतेरस 2025: आरोग्य, समृद्धि और शुभता का प्रारंभ — जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और खास उपाय












