आर०टी०ई०योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे- बेसिक शिक्षा अधिकारी

आर०टी०ई०योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे- बेसिक शिक्षा अधिकारी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

[आर०टी०ई० पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर करें ऑनलाईन आवेदन- बेसिक शिक्षा अधिकारी]

{शासन द्वारा समय सारिणी जारी, तीन चरणों में होंगे दाखिले}

दिनांक 19 जनवरी 2026
(गाजियाबाद।आर०टी०ई०योजना के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2026 को 03 वर्ष से अधिक 07 वर्ष से कम आयु के बच्चों के निःशुल्क दाखिलों) के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। शासन द्वारा इस सम्बन्ध में निम्नानुसार समय सारिणी जारी की गयी है। प्रथम चरण की अंतिम तिथि व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अन्तिम तिथि 02 से 16 फरवरी, लाटरी निकालने की तिथि 18 फरवरी व बी०एस०ए० द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये जाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। द्वितीय चरण की अंतिम तिथि व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अन्तिम तिथि 21 फरवरी से 07 मार्च, लाटरी निकालने की तिथि 09 मार्च व बी०एस०ए० द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये जाने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 है। तृतीय चरण की अंतिम तिथि व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अन्तिम तिथि 12 मार्च से 25 मार्च, लाटरी निकालने की तिथि 27 मार्च व बी०एस०ए० द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये जाने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। जनपद के गैर सहापतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिये जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया उपरोक्तानुसार 03 चरणों में पूर्ण की जायेगी। आवेदन करने हेतु आवश्यक अभिलेख जैसे कि सरकारी पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं अभिभावक (माता/पिता) का आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते का विवरण आवश्यक होंगे। इसके अतिरिक्त कैंसर या एच०आई०वी० से पीड़ित अभिभावक, निशक्त बच्चे के अभिभावक, विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता महिला, निराश्रित/बेघर बच्चों के अभिभावक, विकलांग अभिभावक इससे सम्बन्धित सरकारी प्रमाण पत्र के द्वारा आवेदन कर सकते है। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले

अभिभावक अपने वार्ड में स्थित और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले अभिभावक अपनी ग्राम पंचायत में ही स्थित प्राइवेट स्कूलों के लिए आर०टी०ई० पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया