प्रतापगढ़ प्राइवेट व्यक्ति से कराई जा रही वाहनों की फिटनेसआए दिन हो रहा फोटो वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ प्राइवेट व्यक्ति से कराई जा रही वाहनों की फिटनेसआए दिन हो रहा फोटो वीडियो वायरल

संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़।एआरटीओ कार्यालय नए-नए मामलो को लेकर सुर्खियों में रहता है।आए दिन कार्यालय में तरह-तरह के कारनामे सुनाई व दिखाई देते है। ऐसा ही एक मामला वाहनों की फिटनेस में बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रकाश में आ रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन फिटनेस को लेकर फोटो वीडियो वायरल हो रही है। आज पुनः प्राइवेट युवक द्वारा फिटनेस का कार्य करने का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिटनेस का कार्य प्राइवेट व्यक्ति के करने से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।इस बाबत आरआई से जानकारी चाही गई तो उन्होंने ने बताया कि कार्य करने वाला युवक कार्यालय का वेंडर है।उनका यह गैर जिम्मेदाराना जवाब सुनकर हतप्रभ हो गया।उन्हें यह भी जानकारी नहीं की परिवहन विभाग ने एक दिसंबर से नई कंपनी फोकॉम नेट को जिम्मेदारी दे दी है।कंपनी एक दिसंबर से अपने नए लोगो को वेंडरों के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है।पुराने वेंडरों को बाहर कर दिया गया था। बावजूद इसके आरआई रविशंकर कुमार द्वारा वाहनों का फोटो प्राइवेट व्यक्ति से कराया जा रहा है।प्रदेश सरकार 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह अभियान चला कर लोगों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।लेकिन यहां के आरआई द्वारा जानबूझकर कर वाहनों के फिटनेस में लापरवाही बरती जा रही है।विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के लिए अकेले आरआई को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। आरआई द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर एआरटीओ ने अब तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़ें आर०टी०ई०योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे- बेसिक शिक्षा अधिकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal