एटा में खुलेआम फायरिंग और पथराव, बदमाशों के हौसले बुलंद, सीसीटीवी में कैद वारदात

एटा में खुलेआम फायरिंग और पथराव, बदमाशों के हौसले बुलंद, सीसीटीवी में कैद वारदात

एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर दिनदहाड़े दो आपस में जुड़े दबंग गुटों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव की वारदात हुई। फायरिंग की आवाज से पूरा क्षेत्र दहशत में छा गया। घटना के दौरान बदमाश बेखौफ होकर खुलेआम तमंचा लहराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में मुख्य आरोपी विश्वराज यादव सहित अन्य शातिर बदमाश शामिल हैं। विश्वराज यादव और उसके साथी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। घटना के समय करीब 1 दर्जन से अधिक आरोपी मौजूद थे। उन्होंने फायरिंग और पथराव कर अफरातफरी मचा दी और मौके से दो बाइकों को छोड़कर भाग निकले।

सूचना पाते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद दो बाइकों को कब्जे में लेकर थाना लाकर रखवाया। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून का राज कायम रखा जा सके।

यह वारदात एक बार फिर से यह दर्शाती है कि कुछ बदमाश किस तरह समाज में भय का माहौल बना रहे हैं। एटा पुलिस अपनी पूरी ताकत लगाकर मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें सिर्फ 40 ₹ के लिए मां की हत्या… कलयुगी बेटे ने ईंट से कुचलकर ली 65 वर्षीय मां की जान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें