आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की आरoटीoईo योजना के प्रचार प्रसार हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र करहैड़ा गाजियाबाद में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की आरoटीoईo योजना के प्रचार प्रसार हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद श्री ओपी यादव और खंड शिक्षा अधिकारी श्री विश्वजीत राठी, इश्क लाल, अभिषेकयादव द्वारा निजी विद्यालयों में निशुल्क दाखिला हेतु आरटीई योजना की जानकारी दी गई  और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपने क्षेत्र में रहने वाले गरीब और अशिक्षित लोगों को इस योजना के बारे मे जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उन्हे पोस्टर और हैंड पम्पलेट भी दिए गए जिससे वह अपने क्षेत्र में योजना का प्रचार करें। इस अवसर पर  जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनुभव गुप्ता, सहप्रभारी शरद चंद्र भारती, जिला समन्वयक रुचि त्यागी ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

ये भी पढ़ें दिनांक-07-01-2026पीएमएवाई योजना में 312 लोगों का घर का सपना हुआ पूरा(जीडीए ने निकाला मकानों का ड्रॉ, मकान पाकर खुशी से झूम उठे आवंटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें