PAC का जवान लूट में गिरफ्तार

PAC का जवान लूट में गिरफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

साथी फरार, मथुरा जंक्शन के बाहर की वारदात

आगरा/मथुरा। वर्दी की गरिमा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) का जवान नरेंद्र कुमार लूट की वारदात में शामिल पाए जाने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नरेंद्र कुमार मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है और वर्तमान में आगरा में तैनात है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कुमार ने अपनी ही बटालियन के साथी लक्ष्मीकांत और तीन अन्य गुर्गों के साथ मिलकर मथुरा जंक्शन के बाहर एक सराफा कारोबारी को निशाना बनाया। पीड़ित कारोबारी हाथरस का निवासी है और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे गांजा तस्कर बताकर अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया और जबरन रुपये व जेवरात से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, तब खुलासा हुआ कि वह पीएसी का जवान है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हालांकि, इस वारदात में शामिल दूसरा पीएसी जवान लक्ष्मीकांत अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें