पांडव कालीन प्राचीन मंदिर बाबा भयहरण नाथ धाम में, सावन के तीसरे मंगलवार श्रद्धालुओं का लगा तांता

पांडव कालीन प्राचीन मंदिर बाबा भयहरण नाथ धाम में, सावन के तीसरे मंगलवार श्रद्धालुओं का लगा तांता पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा  प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पांडव कालीन प्राचीन बाबा भयहरण नाथ धाम में सावन माह के तीसरे मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही सुबह से ही कांवरियों का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा श्रद्धालुओं ने बाबा को जल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी मंदिर परिसर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां भक्त घंटों लाइन में लगकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि श्रावण मास के इस पावन अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति, नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी इंचार्ज कटरा गुलाब सिंह राजीव वर्मा स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे उन्होंने मंदिर परिसर और उसके आस-पास लगातार गश्त कर व्यवस्था का जायजा लिया और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया।

इसके साथ ही आपको बता दें कि महिलाओं, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई थी पेयजल की भी उचित व्यवस्था रही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा श्रद्धालुओं ने बाबा भयहरण नाथ के दर्शन कर अपने आप को धन्य माना।

ये भी पढ़ें कोटवार की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें