प्रतापगढ़ जेल में हड़कंप, 7 किन्नर पाए गए HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

प्रतापगढ़ जेल में हड़कंप, 7 किन्नर पाए गए HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला जेल में हाल ही में लाए गए 7 किन्नर एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर अब जेल के अंदर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

जांच में हुआ खुलासा

जेल मैनुअल के अनुसार, जब भी किसी नए कैदी या बंदी को जेल लाया जाता है, तो उसका मेडिकल परीक्षण अनिवार्य होता है। इसी प्रक्रिया के तहत जेल में आए किन्नरों का ब्लड टेस्ट कराया गया था। शुरुआती स्क्रीनिंग और फिर विस्तृत जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि उनमें से 7 किन्नर एचआईवी संक्रमित हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक ने सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को और सख्त कर दिया है।अब किसी भी नए कैदी को बिना पूर्ण मेडिकल चेकअप और एचआईवी टेस्ट के सामान्य बैरक में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। संक्रमित पाए गए बंदियों को नियमानुसार एआरटी सेंटर के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। जेल के अन्य कैदियों और स्टाफ को संक्रमण के खतरों और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है, क्योंकि यह संक्रमण जेल के भीतर नहीं फैला है, बल्कि बंदी बाहर से ही संक्रमित होकर आए थे।जेल की सुरक्षा और कैदियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। नए कैदियों के मेडिकल परीक्षण के बाद ही उन्हें जेल में प्रवेश दिया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।जेल प्रशासन, प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें आज दिनांक 24.01.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी फतनपुर के साथ थाना फतनपुर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें