उज्जैन के केंद्रीय भेरूगढ़ जेल में प्रतिबंधित सामग्री जेल में मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
केंद्रीय जेल (भेरूगढ़ क्षेत्र) के भीतर चलाए गए विशेष सर्चिंग अभियान के दौरान नाली और मंदिर जैसे संवेदनशील स्थानों से मोबाइल नगदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है। जेल अधीक्षक मनोज साहू के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई में तीन कैदियों पर विभागीय गाज, 1 साल तक रुक सकती है पेरोल, पिछले हफ्ते तंबाकू ले जाते हैं पकड़ा गया था एक प्रहरी। कैदियों ने चालाकी दिखाते हुए मोबाइल फोन को एक पॉलिथीन में पैक कर नाली को ढकने वाले पटिए के नीचे छुपा दिया था। वहीं जेल परिसर में स्थित एक मंदिर के पास ₹7000 की नगदी बरामद की गई। मोबाइल के अलावा एक पेन ड्राइव और बीड़ी के बंडल भी जप्त किए गए। जेल प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से भीतर मोबाइल इस्तेमाल होने की गोपनीय सूचना मिल रही थी। इसके बाद गोदाम क्षेत्र मंदिर एवं अन्य संघन स्थानों की तलाशी ली गई। जांच में तीन मुख्य कैदियों के नाम सामने आए हैं। कुंदन, सुखविंदर और तुषार। यह तीनों कैदी जेल के भीतर अपना नेटवर्क चला रहे थे।












