पति ने पकड़ा था रंगेहाथ, फिर हुई हत्या: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पति ने पकड़ा था रंगेहाथ, फिर हुई हत्या: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव ऐंच में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय युवक गोविन्द की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी नेहा और उसके प्रेमी गुलज़ार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, गोविन्द ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी नेहा को उसके प्रेमी गुलज़ार के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इस घटना के बाद से गोविन्द ने नेहा के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। पति की सख्ती और अय्याशी में आई रुकावट से नाराज़ होकर नेहा ने गुलज़ार के साथ मिलकर गोविन्द की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

घटना के खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोसीकलां थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त साजिश की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में चार्जशीट तैयार की जा रही है।

???? दैनिक चक्र न्यूज़ इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

ये भी पढ़ें 06 जुलाई का दिन, पढ़े लव राशिफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें