सीडीओ श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की बैठक आहूत
संवाददाता पवन सूर्यवंशी समयान्तराल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति: मुख्य विकास अधिकारी दिनांक 20.01.2025 गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा के अन्दर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, तथा समस्त वेण्डर्स को निर्धारित लक्ष्य 100 के सापेक्ष कन्ज्यूमर के घरों पर सोलर पैनल लगावाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ परियोजना निदेशक को सोलर पैनल की गुणवत्ता को बरकरार रखने हेतु बी० ओ० क्यू० तैयार कराने के निर्देश दिये गये।
समस्त अधिकारियों को अपने अधीनस्थ व अपने यहां पंजीकृत वेण्डर्स की सूची नोडल अधिकारी, पी०एम० सूर्यघर योजना को उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये।

जिससे कि समय सीमा के अन्तर्गत सोलर पैनल लगवाये जा सके। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा एल०डी०एम० को निर्देशित किया कि एक समय सीमा निर्धारित करें, जिसमें इच्छुक कन्ज्यूमर को समय से इसयोजनान्तर्गत लोन प्राप्त हो सके और साथ में पेंडिंग लोन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग से उपस्थित समस्त अधिकारियों को समय से इंडेन्ट जारी करने व वेण्डर्स को आ रही तकनीकी समस्याओं से त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में पी०एम०सूर्यघर योजनान्तर्गत गठित टास्क फोर्स से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
ये भी पढ़ें GDA)विकास प्राधिकरण सभागार मे आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड जागरूकता सत्र कॉन्फ्रेंस रूम












