पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह के साथ मय बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड व स्थानीय पुलिस बल के आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर-20 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन, मॉल व आस पास के भीड भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार सिंह के साथ मय बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड व स्थानीय पुलिस बल के आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर-20 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन, मॉल व आस पास के भीड भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












