पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर थाना दादरी साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित के 90,000 रूपये वापस कराये गयें।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.03. 2026 को आवेदक द्वारा थाना दादरी पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा आवेदक को ऑनलाइन झांसा देकर उसके साथ साइबर फ्रॉड कर लिया गया है तथा आवेदक के साथ 99,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गयी है। थाना दादरी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधिक बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा लगातार प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की 90,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना दादरी साइबर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












